फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी 46 डिग्री : एक सप्ताह तक नहीं मिलेगी राहत

Sun, 08 Jun 2014 12:57 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। शनिवार को भी तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच गया है। जिस कारण सब कुछ झुलसता हुआ नजर आया।
विज्ञापन


दिन में तो शहर में अघोषित कर्फ्यू की स्थिति बनी रही। वहीं शाम को आठ बजे तक भी गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल किए रखा। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो-तीन दिन में गर्मी से लोगोें को राहत मिलने के आसार कम ही हैं। गर्मी एवं लू के प्रकोप के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। वहीं बच्चे एवं बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को शहर में गर्मी का 15 साल का रिकॉर्ड टूटने के बाद भी शनिवार को लोगों को राहत नहीं मिली और तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। वहीं, 21 प्रतिशत उमस दर्ज की गई। भारी गर्मी के कारण दिन में शहर के बाजार सुनसान होने से दुकानदार खाली बैठे नजर आए। हालांकि स्कूल और कॉलेजों में गर्मी की छुट्टियों होने से बच्चों को काफी राहत मिल रही है। लेकिन इसके बावजूद गर्मी के प्रकोप के चलते ट्यूशन, खेल के मैदान में आने-जाने में ही बच्चों के खूब पसीने छूट रहे हैं। परिजनों को बच्चों को गर्मी के प्रकोप से बचाए रखने में मेहनत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


चौपट हुए काम धंधे
गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। ऐसे में अधिकतर बाजार सुनसान दिखाई दे रहे हैं। दुकानदार राजेश कुमार, संजय, विक्रम, रानी, रमेश ने कहा कि गर्मी के कारण ग्राहकों की संख्या घट गई है। दिन भर दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के अंदर बैठकर भी गर्मी से बचाव का उपाय करना पड़ता है। गर्मी कम होने पर ही धंधा खुलने की उम्मीद है।  

लोगों को राहत दे रही है छबील
गर्मी के इस मौसम में पुण्य कमाने वालों की भी कमी नहीं है। लोगों को भयंकर गर्मी से बचाने के लिए लोगों ने जगह-जगह छबील का आयोजन किया रहा है। कैथल शहर में करनाल रोड, हनुमान मंदिर के निकट, रेलवे स्टेशन, पार्क रोड पर राहगीरों को रोक-रोककर ठंडा और मीठा पानी पिलाया गया।
विज्ञापन


अगले दो दिन में नहीं मिलेगी राहत
मौसम वैज्ञानिक डा. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि शनिवार को तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम यह 27.5 प्रतिशत तक रहा। अगले दो-तीन दिन तक यही स्थिति बने रहने का उम्मीद है। उन्होंने किसानों को विशेषज्ञों की सलाह अनुसार सिंचाई करते हुए अपनी पनीरी एवं फसलों को बचाए रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें