फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिक्षिका मनीषा हत्याकांड के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
कैथल। पिहोवा चौक पर प्रदर्शन करते युवा। संवाद
विज्ञापन
कैथल। भिवानी जिले के लोहारू में शिक्षिका मनीषा हत्याकांड के विरोध में रविवार को कई सामाजिक संगठनों से जुड़े युवाओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने सरकार से शिक्षिका के हत्या आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सुबह के समय कुछ युवाओं ने धरना दिया और शाम के समय भी नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

युवाओं का कहना था कि बेकसूर शिक्षिका मनीषा को दरिंदों ने मौत के घाट उतार दिया है। जबकि मनीषा का कोई कसूर नहीं था। प्रदर्शन से पहले सभी युवा हनुमान वाटिका से एकत्रित हुए। इसके बाद वे नारेबाजी करते हुए हाथों में मोमबत्तियां लेकर पिहोवा चौक पर पहुंचे। इसके बाद पार्क रोड पर शहीद स्मारक पर मृतक शिक्षिका मनीषा को श्रंद्धाजलि अर्पित की। इस प्रदर्शन की अगुआई हेल्पिंग हैंड के प्रधान तेजी ढांडा ने की। इस मौके पर गोविंद, आशीष शर्मा,सोनू रेहडियां सहित काफी संख्या में युवा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें