कैथल। अग्रवाल युवा सभा (रजि.) कैथल की कार्यकारिणी गठन किया। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के सहयोग और स्नेह से ही संस्था निरंतर प्रगति कर रही है।
सभा की नई कार्यकारिणी घोषित करते हुए प्रधान रामप्रताप गुप्ता ने बताया कि रामकुमार बंसल को चेयरमैन, संजय बंसल को वरिष्ठ उपप्रधान, मोहनलाल गुप्ता को महासचिव, हिमांशु गोयल को मुख्य सह सचिव व सुभाष बंसल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।
रामप्रताप गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल युवा सभा सदैव समाज सेवा और सामाजिक उत्थान के कार्यों के लिए समर्पित रही है। रामकुमार बंसल ने कहा कि वे और नई कार्यकारिणी पूरे समर्पण और एकजुटता के साथ कार्य करेगी। संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सेवा कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। संवाद