फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नीट पेपर लीक, बढ़ते शिक्षा घोटालों के खिलाफ युवा संगठन ने किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंक कर रोष का प्रदर्शन करते क्रांतिकारी युवा संगठन के सदस्य
विज्ञापन
कलायत। नीट पेपर लीक, बढ़ते शिक्षा घोटालों, शिक्षा के बाजारीकरण और युवाओं के रोजगार संकट के खिलाफ क्रांतिकारी युवा संगठन के सदस्यों ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। क्रांतिकारी युवा संगठन के सदस्य रोष प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और परिसर में शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया।
विज्ञापन

कलायत इकाई प्रधान अश्वनी, प्रदीप, विक्रम, कुलदीप, रवि, मोहित और विकास आदि ने कहा कि देशभर में लाखों छात्र-छात्राएं वर्षों तक कठिन परिश्रम करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और परीक्षा प्रणाली की विफलता तैयारी में जुटे युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय कर रही हैं। बार-बार होने वाली इन घटनाओं से युवाओं का परीक्षा प्रणाली व सरकारी संस्थाओं पर से भरोसा उठ रहा है। लगातार बढ़ती फीस, निजीकरण और व्यवसायीकरण ने गरीब व मध्यम वर्ग के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं तक पहुंच को कठिन बना दिया है। इकाई प्रधान अश्विनी ने कहा कि क्रांतिकारी युवा संगठन मांग करता है कि नीट 2026 पेपर लीक मामले की सीबीआई से निष्पक्ष व समयबद्ध जांच करवाई जाए और दोषियों को कठोर दंड दिया जाए। परीक्षा घोटाले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। एसडीएम ने कहा कि ज्ञापन को मूल स्वरूप में राष्ट्रपति तक पहुंचा दिया जाएगा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंक कर रोष का प्रदर्शन करते क्रांतिकारी युवा संगठन के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें