फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नए बस अड्डे के सामने टूटी सड़कें बनी मुसीबत

विज्ञापन
कैथल के नए बस अड्डा के बाहर टूटी सड़क से होकर गुजरती बस। संवाद
विज्ञापन
कैथल। शहर के नए बस अड्डे के मुख्य प्रवेश मार्ग के आगे सड़क की बदहाल स्थिति यात्रियों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों और उखड़ी हुई परत के कारण राहगीरों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क को टूटे हुए करीब तीन महीने से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक संबंधित विभाग की ओर से पैचवर्क तक नहीं कराया गया है। नए बस अड्डे के बाहर दिनभर यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है। यहां बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक सवारियों को लेने और छोड़ने के लिए खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

सड़क पर बने गड्ढों के कारण ई-रिक्शा चालकों को वाहन चलाने में काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। दोपहिया वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगानी पड़ती है जिससे उनका संतुलन बिगड़ जाता है और उन्हें परेशानी होती है। चोट लगने का खतरा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नए बस अड्डे पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आना-जाना होता है। ऐसे में सड़क की मरम्मत में हो रही देरी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।
- यात्री राजेश ने बताया कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे उनकी गहराई का पता नहीं चलता। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है। बस अड्डे जैसे महत्वपूर्ण स्थान की सड़क का जल्द सुधार होना चाहिए।
विज्ञापन


- केशव का कहना है कि रोजाना बस अड्डे पर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। सामान लेकर चलने वाले यात्रियों को उखड़ी सड़क पर विशेष दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की।

- ई-रिक्शा चालक विपिन ने कहा कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन को धीरे-धीरे चलाना पड़ता है। कई बार अचानक पहिया गड्ढे में जाने से रिक्शा का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे सवारियों की सुरक्षा को भी खतरा रहता है।

कैथल के नए बस अड्डा के बाहर टूटी सड़क से होकर गुजरती बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें