फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी में युवक ने गंवाए 3.14 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के गांव दिलोवाली निवासी युवक ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के नाम पर 3.14 लाख रुपये गंवा दिए। पुलिस को दी शिकायत में गांव दिलोंवाली निवासी सोनू ने बताया कि उसका बड़ा भाई हिमांशु अपने मोबाइल फोन से एक ऑनलाइन साइट पर क्रिकेट गेम खेलता था।
विज्ञापन

वह उसके एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा खातों से गूगल पे और योनो एप के माध्यम से पैसे जमा कर गेम खेलता था और जीतने पर उन्हीं खातों में राशि वापस मंगवाता था।
शिकायत के अनुसार 30 जून से 2 जुलाई के बीच अलग-अलग किस्तों में एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा खातों से कुल 3,14,000 ऑनलाइन साइट पर लगाए गए। बाद में साइट संचालकों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर पूरी राशि हड़प ली।
विज्ञापन

इसके बाद हिमांशु ने अपने भाई सोनू को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ और पुलिस को शिकायत दी गई।
डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ऑनलाइन लेनदेन और संबंधित वेबसाइट के माध्यम से पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें