कैथल। प्यौदा रोड पर एक सरकारी बस चालक ने एक युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव तारागढ़ निवासी रोशन ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 25 अगस्त को दोपहर के समय उसका उसका लडक़ा राजपाल बाइक पर कैथल आया हुआ था। जब वह प्यौदा रोड पर जा रहा था तो एक सरकारी बस चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसको टक्कर मारकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद