कैथल। पुलिस ने एक आरोपी को देसी पिस्तौल सहित काबू कर लिया। उसके कब्जे से एक 315 बोर का देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जिला करनाल के गांव बड़थल निवासी शिवम अपने साथ अवैध असलहा लिए हुए है, जो अभी चंदलाना सरकारी स्कूल के पास एक ढाबे के सामने अपने घर जाने के लिए किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है। पुलिस ने ढाबे के सामने से संदिग्ध गांव बड़थल निवासी शिवम को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद