कैथल। बड़ा कटहड़ा के पास एक बाइक चालक ने दूसरी बाइक पर जा रहे युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फ्रांसवाला रोड कैथल निवासी सलीन ने शहर थाना में शिकायत दी कि 17 अगस्त को रात करीब नौ बजे वह बाइक पर बड़ा कटहड़ा से जा रहा था। वहां पर अज्ञात बाइक चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद