कैथल। सलेमपुर गुहला स्थित एक स्टोर से बिजली का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव सलेमपुर निवासी अजय को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव लाडवा निवासी सोनू की शिकायत अनुसार वह एक कंपनी के सलेमपुर गुहला स्थित स्टोर पर इंचार्ज है। पिछले कुछ दिनों से उनके स्टोर से कई बार कंडक्टर व रॉड चोरी हुई थी। 16 अगस्त को भी चोरी हुई और अब तक 16 रॉड चोरी हो चुकी हैं। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 200 रुपये नकदी बरामद की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद