फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कनाडा में फरियाबाद के युवक की मौत

विज्ञापन
कनाडा के ब्राम्पटन में हादसे का शिकार हुए गांव फरियाबाद निवासी अमन ढुल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। गांव फरियाबाद निवासी 28 वर्षीय अमन ढुल की कनाडा के ब्राम्पटन में काम के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। वह करीब चार वर्ष से कनाडा में रह रहा था और ट्रक चालक के तौर पर काम करता था। हादसे की सूचना कनाडा में रह रहे गांव के ही एक युवक ने फोन पर परिजनों को दी। परिजनों के अनुसार अमन करीब चार साल पहले काम के लिए कनाडा गया था। वहां वह ट्रक चलाकर परिवार के लिए बेहतर भविष्य बनाने में जुटा था। विदेश में काम के दौरान हुए हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है।
विज्ञापन

पिता रामकुमार ढुल ने बताया कि अमन काम के सिलसिले में ब्राम्पटन में मौजूद था। वहां जेसीबी मशीन की मदद से एक वाहन को लोड किया जा रहा था। इसी दौरान ऊपर रखी भारी-भरकम गांठ अचानक नीचे गिर गई और अमन उसके नीचे दब गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अमन दो भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई अंकित और बहन दोनों विवाहित हैं। पिता रामकुमार ढुल खेती-बाड़ी करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें