फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आया छात्र, मौत

Tue, 10 Jun 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। ढांड बस स्टैंड के पास कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर मंगलवार को एक प्राईवेट बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार एक छात्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही ढांड पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायलों को कैथल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनाक्रम के अनुसार गांव बंदराना से बारहवीं कक्षा के छात्र निवासी प्रवीण कुमार पुत्र दलीप, अंकित और रवि पुत्र दलशेर किसी कार्य से ढांड आए थे। इस दौरान तीनों जब ढांड से अपने घर बंदराना जा रहे थे तो बस स्टैंड के पास उनकी बाइक एक निजी बस की चपेट में आ गई।

जिसमें प्रवीण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि और अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैथल के सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि मृतक के दो भाई और दो बहने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें