फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। रोहेड़ा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में राजौंद निवासी विक्रम ने बताया कि उसकी जींद जिले के जजवान गांव निवासी उसकी बुआ का लड़का अशोक कुमार (35) पिछले कई वर्षों से उनके साथ रहकर पेंट का काम करता था। शनिवार को सुबह सूचना मिली कि अशोक का रोहेड़ा रोड पर शव पड़ा है। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो उसके पेट, नाक, कमर और हाथों पर चोट के निशान थे। देखने से लग रहा था कि उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी है। शव मिलने की सूचना पर डीएसपी सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी राजौंद रामलाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के ममेरे भाई विक्रम के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें