फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में युवक की मौत, पत्नी पर हत्या का मामला दर्ज

Fri, 28 Jun 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/कैथल। बात्ता गांव में युवक की मौत के बाद उसके भाई ने युवक की पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर कलायत पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया। मरने वाले युवक का नाम रोहताश (38) है। पुलिस कार्रवाई के बाद सायंकाल मृतक का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

रोहताश के भाई नंत राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे चार भाई थे। रोहताश सबसे छोटा था। नंत राम ने बताया कि रोहताश की शादी करीब 12 वर्ष पहले गांव चौचडा की किरण के साथ हुई थी। उनके छह वर्ष का बेटा व आठ वर्ष की बेटी है। वह मकान में ही किरयाना की दुकान चलाता था। बुधवार शाम के समय वह रोहताश का हालचाल जानने के लिए उसके घर पहुंचा तो देखा कि दुकान और घर के दरवाजे बंद पड़े थे। उसने कई बार आवाज लगाई तब कहीं जाकर रोहताश की पत्नी किरण ने घर का दरवाजा खोला।
विज्ञापन


नंत राम के मुताबिक, भाई का हालचाल पूछने पर किरण ने बताया कि मकान की सीढि़यों से गिरने के कारण रोहताश के सिर पर चोट लगी है। उसने अंदर जाकर देखा तो उसका भाई मकान के सबसे पीछे वाले कमरे में चारपाई पर लेटा पड़ा था। उसके सिर पर चोट लगी थी और खून निकल रहा था। उसकी गर्दन पूरी तरह से नीली पड़ी थी। उसी समय रोहताश की घरवाली ने बताया कि रोहताश की मौत हो चुकी है। वह तुरंत अपने घर वापस आया और परिवार के ही सतीश व साहिल को घटना की पूरी जानकारी दे उनको साथ लेकर रोहताश के घर वापस आए।
विज्ञापन


इसके बाद सभी ने मिल कर रोहताश को चारपाई से नीचे उतारा और देखा की रोहताश की सांसें बंद थीं। उन्होंने तुरंत 112 पर फोन कर मामले की जानकारी दी। नंत राम का दावा है कि किरण के मुंह से उसने सुना था कि रोहताश को निपटा कर ही घर जाऊंगी। इसी वजह से उसे पूरा यकीन है कि रोहताश की हत्या उसकी पत्नी किरण ने ही की है। थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर ही फारेंसिंक टीम को भी बुलवाया गया। साक्ष्यों के आधार पर किरण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल पहुंचा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव का पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें