कैथल। कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार करीब 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव फ्रांसवाला निवासी प्रदीप ने शहर थाना में शिकायत दी कि 28 अगस्त को शाम के समय उसका भाई भीम सिंह मोटरसाइकिल पर कैथल जा रहा था। जब वह पाडला रोड बाइपास कैथल पर पहुंचा तो एक कार चालक ने उसके भाई की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके से भाग गया। वह अन्य लोगों की सहायता से अपने भाई को अस्पताल में कैथल लेकर गया, जहां इलाज के दौरान उसके भाई भीम सिंह की मौत हो गई। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।