फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो मामलों में देसी शराब सहित आरोपी काबू

Fri, 30 Aug 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने दो मामलों में दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 27 बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी संगतपुरा पुलिस ने गांव सांघन स्थित खेत में बने कमरे पर दबिश देकर संदिग्ध सांघन निवासी सिंघारा राम को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 13 बोतल देसी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में थाना तितरम पुलिस ने गांव जाखोली निवासी बलवान सिंह की दुकान पर दबिश देकर बलवान को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 14 बोतल शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें