फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नाले में गिरने से युवक की मौत

Wed, 26 Feb 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के शक्तिनगर स्थित सिल्लाखेड़ा रोड पर सोमवार देर रात नाले में गिरने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार होकर मजदूरी करने के बाद सन्नी शाम को घर लौट रहा था। जैसे ही वह नाले से ट्रैक्टर मोड़ने लगा तो ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा और वह नाले में पलट गया। इससे युवक ट्रैक्टर के नीचे फंस गया और उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद नाले से बाहर निकाला गया।

शक्तिनगर क्षेत्र के पार्षद राज सैनी ने बताया कि सन्नी ट्रैक्टर पर काम करता था। सोमवार रात वह अपने काम से लौट रहा था। जैसे ही वह नाले पर पहुंचा और ट्रैक्टर मोड़ने लगा तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर समेत नाले में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि सन्नी के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह चार भाई-बहनों में से एक था।

यहां पहुंचे लोगों ने बताया कि नाले के साथ सड़क बनी हुई है। इस पर विभाग की ओर से कोई दीवार नहीं बनाई गई है। आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। शहर थाना प्रभारी एसएचओ गीता ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें