कैथल। कस्बा चीका के पटियाला रोड पर एक ट्राॅला की चपेट में आने से स्कूटी चालक की मौत हो गई। हादसे में घायल स्कूटी चालक ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।
चीका निवासी बलविंद्र कुमार ने चीका थाना की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन जनवरी को रात करीब आठ बजे वह अपनी बाइक से खुशहाल माजरा रोड पर वाया चीका पटियाला रोड से होते हुए घर के लिए निकला था। उसके साथ उसका भतीजा शिवम बंसल भी स्कूटी पर चल रहा था।
आरोप है कि जब वह श्मशान घाट के निकट पहुंचे तो एक ट्राॅला चालक ने अपने ट्राॅला को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए सड़क की साइड में चल रहे हैं उसके भतीजा शिवम बंसल की स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में शिवम बंसल सड़क पर जा गिरा ट्राॅला चालक मौके से फरार हो गया।
उन्होंने शिवम बंसल को चीका के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत करार दे दिया। जांच अधिकारी चीका थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद