फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुरुक्षेत्र-नरवाना ट्रैक पर गति बढ़ने से बदला समय

Mon, 06 Jan 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कुरुक्षेत्र-नरवाना रेलवे ट्रैक पर गति बढ़ने के बाद अब इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों समय सारिणी में बदलाव किया गया है। इस रूट पर अब ट्रेनें करीब पांच से 15 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचने लगी है। वहीं, कुरुक्षेत्र-दिल्ली डेमू ट्रेन का समय आधा घंटे पहले करा दिया है।
विज्ञापन

अब यह ट्रेन सात बजे की बजाय छह बजकर 35 मिनट पर पहुंच रही है। बता दें कि इस ट्रैक पर अब 70 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हो चुकी है। ऐसे में अब इस मार्ग पर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से रेल गाड़ियां दौड़ रही हैं।
कैथल में 43 किलोमीटर का है ट्रैक : कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर करीब 86 किलोमीटर का रेल ट्रैक है। इसमें से कैथल जिले में यह करीब 43 किलोमीटर का ट्रैक है। जो नरवाना की तरफ से जिले के कलायत से 20 और कुरुक्षेत्र तक ढांड से 23 किलोमीटर का ट्रैक जा रहा है। कुछ महीने पहले ही रेलवे की तरफ से करीब 60 किलोमीटर तक ट्रैक बदलने का कार्य किया था। नरवाना-कुरुक्षेत्र रेल मार्ग पर स्थित कैथल रेलवे स्टेशन का निर्माण अंग्रेजों के जमाने में वर्ष 1870 में हुआ था। अब इसे 154 वर्ष हो चुके है, लेकिन इस पर कोई कार्य नहीं हो पाया था। अब ट्रैक पर गति बढ़ाने का कार्य होने से यहां पर ट्रेनों की गति बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें