24 ढांड 01 मृतक सौरभ का फाइल फोटो।
- फोटो : 1
ढांड। पटियाला-करनाल हाईवे पर गांव कौल स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के समीप मंगलवार शाम को सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरव (25) निवासी कौल के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के चाचा सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सौरव पैदल टहलने के लिए घर से निकले थे। इस दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों की मदद से घायल सौरव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए नागरिक अस्पताल कैथल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सौरव बाबू अनंत राम जनता काॅलेज कौल में सहायक के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार अभी वह अविवाहित थे। परिवार में माता-पिता और एक बहन है। परिजनों के अनुसार वे अक्सर खाना खाने के बाद टहलने के लिए जाते थे।
24 ढांड 01 मृतक सौरभ का फाइल फोटो।- फोटो : 1