फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के निजी होटल के पास शुक्रवार देर रात्रि में हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। घायल को पीजीआई रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
गांव जाखौली निवासी रमेश उर्फ मेशा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया वह शुक्रवार को चचेरे भाई नरेश व उसका लड़का रवि और उसके चाचा संजय के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में सीवन में गए थे। वापस आते समय लड़का रवि बाइक चला रहा था व उसका चाचा संजय पीछे बैठा था। दूसरी बाइक उसका चचेरा भाई नरेश चला रहा था और वह पीछे बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात दस बजे लखनपाल होटल के सामने पिहोवा चौक की ओर से आ रहे ट्रैक्टर चालक उसके बेटे रवि की बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसका बेटा व उसका चाचा संजय घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसके बेटे रवि को मृत घोषित कर चाचा संजय को पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रैक्टर चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें