फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। करनाल में डीसी रेट पर कार्यरत एक कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में साकरा निवासी खुशपाल ने बताया कि उसका भाई सतीश कुमार करनाल स्थित बिजली बोर्ड में डीसी रेट पर लगा हुआ था। वह विकलांग व अविवाहित था। 30 नवंबर को रात्रि करीब साढ़े आठ बजे सतीश कुमार अपने घर से गांव के बस अड्डे की ओर स्कूटी पर सवार होकर गया था। इसके कुछ देर बाद उसके पास फोन आया कि गांव के गुरु ब्रह्मानंद आश्रम के पास सतीश कुमार के साथ हादसा हो गया है। सूचना मिलने के बाद वह वहां पहुंचा तो उसके भाई को चोट लगी हुई मिलीं। उसने केवल इतना बताया कि कार चालक टक्कर मार गया है। इसके बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद उन्होंने सतीश को अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें