सामान्य अस्पताल के पास बेहोश मिले अज्ञात युवक की इलाज दौरान मौत हो गई। जिसकी पुलिस द्वारा शनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम गृह पीजीआई सेक्टर 32 चंडीगढ़ में रखा गया है। मामले की जांच थाना सिविल लाइन पुलिस कर रही है। पीआरओ ने बताया 1 नवंबर को अस्पताल के पास से बेहोशी की हालत में मिले अज्ञात व्यक्ति को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल कैथल में दाखिल करवाया गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। थाना सिविल लाइन के द्वारा शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।