फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म

Fri, 13 Nov 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो अलग-अलग मामलों में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले प्रकाश में आए हैं। दोनों मामलों में महिला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला पुलिस को दी शिकायत में 15 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि 9 नवंबर रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर बाहर निकली तभी गांव सिसमौर निवासी कृष्ण ने उसे पकड़ लिया ओर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला एएसआई नीतू ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



दूसरे मामले में पूंडरी के गांव की महिला ने महिला पुलिस को बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी ट्यूशन पढ़ने के लिए एक लड़की के पास जाती थी। वहां पर ही ट्यूशन पढ़ाने वाली लड़की के रिश्तेदार राहुल ने उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जांच अधिकारी महिला थाना प्रभारी राजवंती देवी ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें