संदिग्ध डेंगू की चपेट में आने से गांव फरल में एक युवक की मौत हो गई। जिससे लोगों में दहशत फैल गई है। लोगों ने गांव में फॉगिंग करवाए जाने की मांग की है। मंगलवार को गांव फरल के युवक की डेंगू के कारण मौत होने के बाद से ग्रामीण डरे व सहमें हुए हैं।
मृतक के पिता लक्ष्मण ने बताया कि मृतक मामचंद को डेंगू बुखार हो गया था। उसका इलाज पहले कुरुक्षेत्र में चला लेकिन बीमारी की गंभीरता को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में 2 दिनों तक उसका इलाज चला लेकिन मंगलवार को उसका निधन हो गया। मृतक अपने पीछे 3 लड़कियों व एक लड़के को छोड़ गया है। ग्रामीणों की सरकार व स्वास्थ्य मंत्री से मांग है कि गांव का दौरा कर गांव की सभी गलियों में फॉगिंग व मच्छर मार दवाई का छिड़काव किया जाए।