कैथल। गांव चंदलाना में हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गांव चंदलाना के देवीलाल ने ढांड पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 जनवरी को गांव के ही तनुष और तुषार नामक दो भाइयों ने मिलकर लाठी और डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। बाद में आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादमारपीट में एक घायल, प्राथमिकी दर्ज
कैथल। गांव भागल में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गांव भागल के सुभाष कुमार ने सीवन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ जनवरी को गांव के ही श्याम सिंह ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद