फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 61 हजार रुपये की ठगी करने में युवक गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ और थाना शहर कैथल पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर 61 हजार रुपये की ठगी करने में आरोपी गांव सुलचाणी जिला हांसी निवासी संदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि गांव नंदसिंह वाला निवासी रिंकू ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 27 फरवरी को वह अपने निजी कार्य से कैथल शहर आया हुआ था। इस दौरान पैसों की जरूरत पड़ने पर वह रेलवे गेट और चंदाना गेट के बीच स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ पर रुपये निकालने पहुंचा।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह एटीएम से पैसे निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी एक युवक उसके पीछे-पीछे बूथ के अंदर आ गया। रिंकू ने 20 हजार रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन मशीन से पैसे नहीं निकले। इसी दौरान युवक ने एटीएम कार्ड में दिक्कत होने की बात कहकर मदद करने का बहाना बनाया। कुछ ही देर बाद एक अन्य युवक भी बूथ के अंदर पहुंच गया। पहले युवक ने शिकायतकर्ता के हाथ से एटीएम कार्ड लेकर मशीन में लगाया और पिन कोड डालने के लिए कहा।

शिकायतकर्ता द्वारा पिन डालने पर मशीन से 10 हजार रुपये निकल गए। इसके बाद युवक ने दोबारा कार्ड मशीन में लगाया, लेकिन पैसे नहीं निकले। दोनों युवक शिकायतकर्ता को एटीएम कार्ड वापस देकर यह कहकर वहां से चले गए कि अब उसके कार्ड से पैसे नहीं निकलेंगे। कुछ देर बाद जब शिकायतकर्ता ने दोबारा कार्ड मशीन में लगाया तो पिन गलत बताया गया। इसी दौरान उसके मोबाइल पर खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 61 हजार रुपये निकाले जाने के मैसेज आने लगे।
विज्ञापन


तब उसे शक हुआ कि आरोपियों ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से रुपये निकाल लिए। मामले की शिकायत मिलने पर थाना शहर कैथल में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी संदीप को पकड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें