फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं, तापमान बढ़कर 34 हुआ

Sat, 09 May 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
दोपहर के समय सुनसान पड़ा करनाल रोड। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पिछले कुछ दिनों से सुहावना बना हुआ मौसम अब तेजी से बदलने लगा है। सुबह और शाम महसूस होने वाली हल्की ठंडक अब धीरे-धीरे गायब हो रही है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों को गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान जिले का अधिकतम तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के साथ-साथ रातों में भी अब गर्माहट महसूस होने लगी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं वातावरण में शुष्कता बढ़ा रही हैं। हालांकि फिलहाल ये हवाएं लू का रूप नहीं ले पाई हैं, जिससे लोगों को अभी भी भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल रही है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि यह गर्मी की केवल शुरुआत है। आने वाले एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के बाद आसमान पूरी तरह साफ हो गया है, जिससे सूर्य की सीधी किरणें धरती को तेजी से गर्म कर रही हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक अभी राहत की सबसे बड़ी वजह हवाओं की मध्यम गति और रात के समय हल्की ठंडक बनी रहना है। नमी का स्तर कम होने के कारण उमस भरी गर्मी ने अभी दस्तक नहीं दी है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जैसे ही हवाओं की दिशा बदलेगी और बंगाल की खाड़ी से नमी बढ़ेगी, उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।
विज्ञापन


बदलते मौसम में सावधानी बरतना जरूरी

डॉक्टरों ने मौसम में हो रहे इस बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि तापमान में अचानक बढ़ोतरी होने से वायरल बुखार, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही शरीर में पानी की कमी न होने देने और अधिक मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें