फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Wed, 03 Sep 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर थाना क्षेत्र के एक गांव में 35 वर्षीय महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने का भी आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ समय पहले वह एक शादी समारोह में गई थी, जहां उसकी जान-पहचान युवक अजय से हुई। बातचीत के बाद एक दिन जब वह घर पर अकेली थी, आरोपी अजय उसके घर में घुस आया और उसका यौन शोषण किया। इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार यौन शोषण किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शहर थाना प्रभारी गीता ने बताया कि आरोप के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आगामी जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें