प्रशिक्षु युवतियों को प्रमाण पत्र देते सहयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश राणा व सौंदर्य विशेषज्ञा
कलायत। सहयोग फाउंडेशन की ओर से महिलाओं के लिए आयोजित तीन माह का ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कोर्स शुक्रवार को पूरा हुआ। प्रशिक्षण की समाप्ति पर प्रतिभागी युवतियों को प्रमाणपत्र दिए गए। नेहा ब्यूटी एकेडमी की मालिक अनुराधा शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान युवतियों को ब्यूटी पार्लर से संबंधित कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे इसे रोजगार के रूप में अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने बताया कि तीन माह के ब्यूटी पार्लर कोर्स में प्रशिक्षणार्थियों को सौंदर्य प्रसाधन, मेकअप, हेयर स्टाइल, फेशियल, मेंहदी सहित ब्यूटी पार्लर से जुड़े विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया। संवाद
प्रशिक्षु युवतियों को प्रमाण पत्र देते सहयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश राणा व सौंदर्य विशेषज्ञा