राजौंद। एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजौंद में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 15 नवंबर को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसमें डॉ. विवेक गर्ग तथा दंत रोग विशेषज्ञ व डॉ. नीतू गर्ग विद्यार्थियों की जांच करेंगे। स्कूल प्रबंधन देसराज की ओर से सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है। संवाद