फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवक को किया अगवा फिरौती न मिली तो छोड़ा

Wed, 20 Nov 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर के वार्ड-दो से एक युवक का घर के पास से अपहरण का मामला सामने आया है। हालांकि बदमाशों को जब फिरौती के रुपये नहीं मिले तो उन्होंने युवक को छोड़ दिया और फरार हो गए। बताया जाता है कि इस बीच अपहरण करने वालों ने करीब 12 घंटे तक वाहन में रखकर पीड़ित युवक सुमित (28) को अपने साथ रखा। पुलिस की नजर से बचने के लिए वाहन को वे इधर-उधर घुमाते रहे।

मिली जानकारी के अनुसार, अपहरणकर्ताओं ने युवक को मुक्त करने के लिए परिवार के लोगों से पांच लाख रुपये की मांग की। इसके लिए सुमित के ही नंबर से उसकी माता के पास संपर्क करवाया गया। मांग पूरी न होने पर मंगलवार करीब 12 बजे उसे कैथल के गांव कांगथली के पास छोडक़र अपहरणकर्ता फरार हो गए। इस संबंध में सुमित के भाई रोहित की शिकायत पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। घटना के संबंध में कलायत थाना प्रभारी जयभगवान सिंह ने बताया कि सोमवार रात्रि करीब 12 बजे उनके पास युवक के अपहरण की सूचना आई। तुरंत कई टीमें कार्रवाई में लग गई। सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे गांव कांगथली में युवक सुमित सड़क पर मिला। युवक ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की और पांच लाख रुपये की मांग करते रहे। पैसे न मिलने पर उन्होंने उसे मुक्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें