फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: करवा चौथ पर घर लाैट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। करवा चौथ पर घर लौट रहे 39 वर्षीय करनाल जिले के अलावला गांव निवासी दलबीर सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक पंजाब के सुतराणा से मोटरसाइकिल पर गांव जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान संगतपुरा और बुढ़ाखेड़ा के बीच अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित भाग गया। दलबीर का शव सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक पंजाब के पातड़ां के पास सुतराणा स्थित एक सेलर में नौकरी करता था।
युवक के भतीजे प्रदीप ने पुलिस को बताया कि दलबीर ने शाम करीब छह बजे परिवार से फोन पर बात की थी। उसने करवा चौथ पर घर लौटने की बात कही थी।
इसके बाद वह मोटरसाइकिल लेकर गांव के लिए निकल पड़ा लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। प्रदीप ने बताया कि दलबीर के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। करवा चौथ पर पत्नी और बच्चे उसके घर लौटने का इंतजार कर रहे थे। देर रात तक दलबीर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया। कोई जवाब नहीं मिलने पर आसपास तलाश करनी शुरू कर दी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह संगतपुरा और बुढ़ाखेड़ा के बीच ग्रामीणों ने सड़क किनारे युवक का शव और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल देखी। उन्होंने इसकी जानकारी संगतपुरा चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और युवक की पहचान दलबीर सिंह के रूप में होने पर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें