फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टहलने निकले युवक का रास्ता रोका, लात-मुक्कों से पीट जबड़े की हड्डी तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के राजौंद में खाना खाने के बाद टहलने निकले युवक पर गांव के कुछ लोगों ने रास्ता रोक कर हमला कर दिया। इसमें उसके जबड़े की हड्डी टूट गई। पीड़ित के भाई ने पुलिस को शिकायत दी है। गांव राजौंद निवासी नवीन ने बताया कि 5 जुलाई को रात्रि लगभग 08:30 बजे मेरा भाई प्रिंस खाना खाने के बाद टहलने के लिए गया था। रास्ते में गोविन्दा, शिवा, राकेश, साजन ने मेरे भाई का रास्ता रोक लिया और उसके साथ लातों व मुक्कों से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने पहले मेरे भाई के साथ मारपीट की और फिर उसे जमीन पर गिराकर उसके मुंह पर लगातार लातें मारीं जिससे उसके जबड़े की हड्डी टूट गई और उसे गंभीर चोटें आईं। इस घटना की सूचना मिलने पर मैं तुरंत मौके पर पहुंच गया और अपने भाई को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजौंद लेकर गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नागरिक अस्पताल, कैथल रेफर कर दिया। इसके बाद कैथल से उसे पीजीआई, चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है । आरोपी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं और भविष्य में भी मेरे भाई व हमारे परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना घटित कर सकते हैं। राजौंद थाना से जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि आराेपियों के खिलाफ शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें