फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार सीखते युवक ने पांच को उड़ाया

Sun, 05 Jan 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/कैथल। चीका अनाज मंडी में कार चलाना सीख रहे एक युवक ने दुकान के बार बैठे पांच लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।

जानकारी के अनुसार चीका का एक युवक अनाज मंडी की खाली पड़ी सडकों पर कार चलाना सीख रहा था। इसी दौरान कार चालक युवक का पांव कार की ब्रेक की बजाय एक्सीलेटर पर पड़ गया और कार रुकने की जगह तेजी से वहां बैठे लोगों के ऊपर जा चढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की टक्कर लगते ही तीन युवक तो छिटक कर दूर जा गिरे और दो युवकों को कार अपने बोनट पर उठा दूर तक ले गई। कार के टक्कर मारने का पूरा वीडियो दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। इस हादसे में तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं व गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों का गुहला के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में घायल हुए पांचों युवक अनाज मंडी में मुनीम का काम करते है। समाचार लिखे जाने तक चीका पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें