फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

Wed, 19 Feb 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खुराना गांव के पास गत पांच फरवरी हो हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह युवक हादसे के बाद कोमा में चला गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ से वापस कैथल भेज दिया था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सदर थाना कैथल में दी गई शिकायत में खुराना गांव निवासी राधाकृष्ण ने बताया कि उनका 36 वर्षीय बेटा दीपक कैथल शहर में आरके स्पोर्ट्स की दुकान पर कार्य करता था। पांच फरवरी को वह अपनी मोटरसाइकिल पर दुकान से अपने घर खुराना गांव में वापस लौट रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे वह गांव के नजदीक पहुंचा तो किसी अज्ञात बुलेट मोटरसाइकिल चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच बुलेट मोटरसाइकिल चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर वे दीपक कैथल के सरकारी अस्पताल में लेकर गए, जहां से उसको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। राधाकृष्ण ने बताया कि उनका बेटा बेटा पीजीआई में कोमा में था, जिसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। 16 फरवरी को उसे वापस सरकारी अस्पताल कैथल भेज दिया गया था। अब उसकी मौत हो गई है। सदर थाना की पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें