फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किशोर की हत्या में नाबालिग को पकड़ा

Tue, 14 Apr 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गुहला क्षेत्र में 11 फरवरी की शाम छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद में किशोर नवराज की हत्या मामले में पुलिस ने एक और नाबालिग को पकड़ लिया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि रामथली निवासी लवप्रीत उर्फ लब्बी और पक्की पिसौल निवासी विनीत के बीच स्कूल में वॉलीबॉल मैच के दौरान विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। रामथली से लदाना चक्कू माइनर के पास दोनों गुटों के बीच झगड़ा बढ़ गया, जिसमें चाकू लगने से खरका निवासी नवराज की मौत हो गई। इस संबंध में थाना गुहला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही 5 नाबालिग सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़ा गया किशोर भी इस वारदात में शामिल था। उसे न्यायालय के आदेश पर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें