फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: गुहला में एक युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो भी किया वायरल

Tue, 10 Dec 2024 05:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

गुहला थाना में दी गई शिकायत अनुसार उसके 30 वर्षीय पति तरसेम सिंह का चीका के आढ़ती महेंद्र के साथ लाखों रुपये का लेन-देन था। मृतक 30 वर्षीय पति तरसेम सिंह ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आढ़ती महेंद्र की ओर से उसे परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल के गुहला के गांव मलिकपुर समाना निवासी एक 30 वर्षीय युवक ने आढ़ती पर आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल किया।

विज्ञापन


युवक ने आढ़ती पर आरोप लगाते हुए कहा कि रुपये के लेन-देन के लिए उसे बार बार दबाव बनाकर परेशान कर रहा था। जबकि वह उसके पूरे रुपये दे चुका था। इस संबंध में पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर आरोपी आढ़ती के खिलाफ गुहला थाना में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पत्नी लखविंद्र कौर की ओर से गुहला थाना में दी गई शिकायत अनुसार उसके 30 वर्षीय पति तरसेम सिंह का चीका के आढ़ती महेंद्र के साथ लाखों रुपये का लेन-देन था। मृतक 30 वर्षीय पति तरसेम सिंह ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आढ़ती महेंद्र की ओर से उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। इसमें कहा कि आढ़ती तरसेम का उसके साथ करीब साढ़े चार लाख रुपये का कर्ज था, लेकिन उसने तय सीमा में उसका कर्जा उतार दिया। इसके बावजूद उसे परेशान करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें