फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गणतंत्र दिवस समारोह में मटौर गांव के सरपंच रमेश लेंगे हिस्सा

Fri, 26 Jan 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत के गांव मटौर के युवा सरपंच रमेश मौण 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष मेहमान के तौर पर हिस्सा लेंगे। इस समारोह के मुख्य मेहमान देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे।

सरपंच रमेश मौण ने बताया कि निमंत्रण पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि देश के 19 राज्यों से गणतंत्र दिवस समारोह के विशेष मेहमान के लिए कुल 374 नामांकन मंत्रालय को प्राप्त हुए थे। इस सूची के आधार पर केंद्रीय सुरक्षा मंत्रालय से पास जारी करने की अपील की गई। विशेष मेहमानों को अपने साथ चयन पत्र, फोटो और पहचान पत्र लाना होगा।
विज्ञापन


इस संबंध में राज्य/यूटी के पंचायत राज विभाग के सचिवों को पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार की ओर से महत्वपूर्ण आदेश दिए गए हैं। आधुनिक खेती की दिशा में क्रांतिकारी बदलाव बनाने पर सरपंच के नाम का चयन गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हुआ है।
विज्ञापन


वहीं गांव फर्श माजरा के वीरेंद्र यादव को भी 27 जनवरी को मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।

गौरतलब है कि किसान वीरेंद्र यादव पराली प्रबंधन पर विशेष कार्य कर रहे हैं। कुछ समय पहले हुए मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरेंद्र यादव का नाम लिया था। इसके बाद उनको दिल्ली में भी बुलाया गया था। इस बार फिर उनको मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें