संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में बुधवार को भारतीय मानक ब्यूरो चंडीगढ़ ने एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस मौके पर 270 मानक मित्रों का चयन किया गया। ये अब लोगों को आईएसआई चिह्न वाली वस्तुएं खरीदने के लिए जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भारतीय मानक ब्यूरो हरियाणा के असिस्टेंट डायरेक्टर एवं वैज्ञानिक बालू पाकी रहे। कार्यशाला के प्रारंभ में संयोजिका डॉ. विनय सिंघल ने आगंतुकों का स्वागत किया तथा भारतीय मानक ब्यूरो का संक्षिप्त परिचय विद्यार्थियों को दिया। इसके साथ ही उन्होंने पिछले दो वर्षों में भारतीय मानक ब्यूरो में के तत्वाधान में हुई अनेक गतिविधियों का भी संक्षिप्त परिचय दिया। बताया गया कि पिछले वर्ष महाविद्यालय के 228 विद्यार्थियों ने छह हजार से अधिक लोगों को जागरूक किया था तथा इन्हें 1500 रुपये प्रत्येक को मानदेय भी प्राप्त हुआ। इस बार भी कार्यशाला में 270 मानक मित्रों का चयन किया गया। ये सभी कैथल जिला के क्षेत्रीय भागों में आईएसआई चिह्न वाली वस्तुओं को खरीदने के लिए सामान्य लोगों को जागरूक करेंगे।
ये सभी विद्यार्थी भारतीय मानक ब्यूरो की एक ऐप तथा उनकी वेबसाइट के माध्यम से जन सामान्य को मानक अंकित (आईएसआई) वस्तुओं का महत्व तथा गुणवत्ता का, उन वस्तुओं
का परीक्षण करने का तथा नकली
वस्तुओं की शिकायत करने की विस्तृत जानकारी देंगे।
भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा चयनित इन मानक मित्रों को एक प्रशंसा पत्र एक टी-शर्ट, बैज तथा टोपी प्रदान दी जाएगी, जिसे पहनकर ही वे घर-घर जागरूकता का अभियान चलाएंगे। प्रत्येक विद्यार्थी को 1500 रुपये की राशि भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर डॉ. दीपक शर्मा, प्रो निधी, प्रो नेहा के साथ साथ लगभग 170 विद्यार्थी मौजूद रहे।