फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंजीकरण में चूक का 10 जून तक कर सकेंगे सुधार

Sat, 24 May 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्नातक में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 9 जून तक होंगे। उच्च शिक्षा विभाग (डीएचई) ने ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण के साथ ही आवेदन पत्र में संशोधन का विकल्प भी दिया है। ऐसे में पंजीकरण के दौरान हुई चूक या दर्ज ब्योरे में आवेदक 10 जून तक बदलाव कर सकेंगे। ऐसा आवेदक खुद मोबाइल ओटीपी की मदद से कर पाएंगे।

आरकेएसडी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया 19 मई से तक चल रही है। उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला की ओर से संचालित ऑनलाइन पोर्टल पर ओटीपी आधारित पंजीकरण कर सकते हैं। प्र
विज्ञापन

क्रिया के अगले चरण में विद्यार्थी अपना व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक विवरण, वेटेज अंक, आवश्यक दस्तावेज व कॉलेज व कोर्स की प्राथमिकता भरेंगे। इसके बाद, कॉलेज को भेजे गए आवेदनों की जांच होगी और यदि किसी दस्तावेज या जानकारी में आपत्ति होती है तो छात्र को एसएमएस/ईमेल के माध्यम से सूचना देकर फॉर्म पुनः सबमिट करने को कहा जाएगा।

मेरिट सूची योग्यता अंक और वेटेज के आधार पर तैयार की जाएगी और आरक्षण नीति को ध्यान में रखते हुए सीटों का आवंटन किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट सूची में आएगा वे निर्धारित समय में ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में शुल्क का भुगतान कर सकेंगे और शुल्क की पुष्टि के साथ पोर्टल पर प्रवेश की रसीद प्राप्त कर सकेंगे, जो उनकी प्रवेश पुष्टि होगी। इसके बाद ही दाखिला सुनिश्चित होगा।

परेशानी होने पर हेल्प डेस्क से करें संपर्क

प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मेहला ने कहा कि आरकेएसडी कॉलेज हर वर्ष की तरह इस बार भी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और छात्रहित में पारदर्शी प्रवेश प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। छात्र किसी भी भ्रम या कठिनाई की स्थिति में कॉलेज में कार्यरत हेल्प डेस्क से संपर्क करें और मार्गदर्शन प्राप्त करें। प्रवेश प्रभारी डॉ. विकास भारद्वाज ने जानकारी दी कि कॉलेज स्तर पर दस्तावेज सत्यापन के लिए कई समितियां गठित की गई हैं और यह प्रक्रिया मेरिट के आधार पर पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी। छात्रों से अनुरोध है कि वे समय-सीमा का ध्यान रखते हुए सभी चरण पूरे करें और आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।

तीन चरणों में होंगे दाखिले

डीएचई की ओर से शेड्यूल अनुसार, स्नातक के दाखिले तीन चरण होंगे। पहले दो चरण में मेरिट आधार पर दाखिले होंगे, वहीं तीसरे चरण में फिजिकल काउंसलिंग के जरिए दाखिले होने हैं। इसमें ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 19 मई से नौ जून तक चलेगी। 21 मई से ही कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन व छात्र लॉगिन के माध्यम से आवेदकों द्वारा आपत्तियों व विसंगतियों का निवारण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह 15 जून तक चलेगी।

18 जून से पहले चरण में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें 18 जून को पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।

19 जून को पहली फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। इस सूची में जिन आवेदकों के नाम होंगे, वह 20 से 23 जून तक फीस जमा कर दाखिले ले सकेंगे। इसके बाद दूसरे चरण के दाखिले 25 जून से होंगे। इसमें 25 जून को पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होगी, वहीं अगले दिन 26 जून को पहली फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन


इस सूची में जिन आवेदकों के नाम होंगे, वह 27 से 29 जून तक फीस जमा कर दाखिले ले पाएंगे। तीसरे चरण के दाखिले एक जुलाई से होंगे।

इसमें एक जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग होंगी और दो जुलाई को आवेदकों द्वारा पंजीकरण एवं आवेदन पत्र के संपादन के लिए पोर्टल पुनः खोला जाएगा। तीन से नौ जुलाई तक महाविद्यालयों में बची सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग होगी, जिसमें सौ रुपये लेट फीस के साथ दाखिले होंगे। इसके बाद 10 से 15 जुलाई तक सौ रुपये प्लस प्रतिदिन के सौ रुपये के हिसाब से लेट फीस पर दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें