फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अग्निवीर के लिए 28 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Tue, 02 Jul 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के योग्य युवाओं की भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना के तहत् अग्निवीर के रूप में भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। यह जानकारी विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने दी है।

बताया कि इसके लिए इन राज्यों के अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र युवा व युवतियां आठ से 28 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया कि ऐसे युवा जिनका जन्म 3 जुलाई 2004 से 3 जनवरी 2008 के मध्य हुआ है, आवेदन करने के लिए पात्र हैं। आवेदक पुरुष एवं महिला अविवाहित होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी विज्ञापन या भारतीय वायु सेना
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण और परीक्षा शुल्क 550 रुपए प्लस जीएसटी निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन परीक्षा 18 अक्तूबर 2024 से ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें