फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में 16 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई में भी दाखिले को आवेदन प्रक्रिया जारी रही। आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। राजकीय महिला आइटीआइ में इस बार छात्राओं व महिलाओं को विशेष छूट दी जा रही हैं। प्रदेश में 33 राजकीय आईटीआई केवल महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। सह-शिक्षण आईटीआई में 30 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। महिलाओं की ट्यूशन फीस माफ की गई है। सभी आईटीआई में स्टेनो हिंदी व अंग्रेजी व्यवसायों में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। छात्राओं को विभिन्न विशिष्ट इंजीनियरिंग व्यवसायों में दाखिले के बाद 500 रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। विभाग द्वारा छात्राओं को विभिन्न विशिष्ट इंजीनियरिंग व्यवसायों में दाखिला उपरांत 500 रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। विभाग ने ऐसे करीब दो दर्जन कोर्स चयनित किए गए हैं। विभाग का उद्देश्य छात्राओं का हर स्तर पर कौशल को निखारना है।
विज्ञापन

आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि जिले में कैथल व पूंडरी में महिला आईटीआई स्थापित की गई हैं। यहां पर छात्राओं को विभिन्न तरह के इंजीनियरिंग व नान इंजीनियरिंग कोर्स करवाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें