फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन पोर्टल चलने से राहत, करीब तीन हजार आए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से दाखिला प्रक्रिया के तहत चौथे दिन बृहस्पतिवार को पोर्टल चलने से विद्यार्थियों को राहत मिली। करीब तीन हजार आवेदन आए। इससे पहले ऑनलाइन आवेदन के लिए तीन दिन तक आवेदन के लिए पोर्टल रुक-रुक कर चल रहा था। बृहस्पतिवार को कॉलेजों में आने वाले आवेदनों की संख्या में भी इजाफा हुआ। शहर के मुख्य कॉलेजों में चार दिन में अब तक चार हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज में दाखिले के तहत सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस सहायता केंद्र पर विद्यार्थी आवेदन करने के लिए पहुंच रहे हैं। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मैहला ने बताया कि कॉलेज में आवेदन सुचारु रूप से जारी है। दाखिला समिति के संयोजक डॉ. अनिल नरुला, डा. गगन मित्तल, नोडल अधिकारी डॉ. सूरज वालिया ने भी दाखिल के लिए जारी आवेदन प्रक्रिया पर जानकारी ली। कॉलेज के सेमिनार हॉल में काउंटर स्थापित किए गए हैं। कॉलेज में अब तक कुल 1639 आवेदन आए हैं। इसमें बीए में 954, बीएससी मेडिकल में 31, बीएससी नॉन मेडिकल में 117, बीकॉम एडिड में 179, बीसीए ऑनर्स 82 बीबीए ऑनर्स में 45 आवेदन आए। जबकि सांध्यकालीन सत्र में बीए ऑनर्स में 128, बीकॉम ऑनर्स में 40 आवेदन आए।
इसी प्रकार से आईजी महिला कॉलेज में बीए में 598, बीएससी मेडिकल में 11, बीएससी नॉन मेडिकल में 56, बीकॉम 62, बीसीए में 20 व बीएएमसी में तीन आवेदन आए। सांध्यकालीन सत्र की बीए में 10 और बीकॉम में भी तीन आवेदन आए। राजकीय कॉलेज कैथल में बीए के 406, बीकॉम के 89, बीएससी नॉन मेडिकल में 81, बीसीए कंप्यूटर में 71, बीबीए में 27, बीटीएम में 11, बीए इंग्लिश में सात व बीएएमसी में पांच आवेदन आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें