फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भुवनेश्वर में योगासान प्रतियोगिता, लहराया परचम

Fri, 03 Jan 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भुवनेश्वर के केआईआईटी में 24 से 28 दिसंबर तक आयोजित हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय की योगासन प्रतियोगिता में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने तीसरा स्थान पाकर कांस्य पदक जीता है। इस उपलब्धि पर प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज ने छात्रों को बधाई दी।

योग विभाग के प्रभारी डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे देश से 415 विश्वविद्यालयों के पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। बताया कि छात्रों ने भी इसके लिए बहुत कठिन अभ्यास किया था और जो भी आवश्यकता व सुविधा की विश्वविद्यालय से मांग की गई। कुलपति ने तुरंत प्रभाव से उसकी पूर्ति की। यह कठिन प्रयासों का ही परिणाम है कि इस नूतन स्थापित विश्वविद्यालय ने चौथी बार में ही पदक प्राप्त किया है।
विज्ञापन


डॉ. शर्मिला के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की महिला टीम ने भी प्रतिभागिता की थी और बहुत उमदा प्रदर्शन किया था। टीम कोच के रूप में श्रीराम गोस्वामी के प्रयास भी बहुत सराहनीय रहे। विजेता टीम का चयन खेलों इंडिया में भी हो गया जो माह फरवरी या मार्च में होना संभावित है।
विज्ञापन


पदक जीतने वाले छात्रों के लिए रोजगार के अवसर भी खुले है जो कि खेल कोटा का लाभ ले सकेंगे। पुरुष टीम में गीतांशु, विष्णु, भविष्य, नितिन, बलवीर, बीरबल व महिला टीम में प्रियंका, पूजा, ज्योति, पायल, सीमा, अंजलि ने प्रतिभागिता की थी। रिदमिक योगासन प्रतियोगिता में काजल और व्यक्तिगत योगासन महिला प्रतियोगिता में अंजली व व्यक्तिगत योगासन पुरुष प्रतियोगिता में विशाल ने प्रतिभागिता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें