फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पीटीआई-डीपीई को दिया योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण

Fri, 13 Jun 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। आगामी 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारी जोरों पर है। इसी क्रम में सरकारी व निजी विद्यालयों के पीटीआई (फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर) और डीपीई (डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन) को योग दिवस प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया।

यह प्रशिक्षण गुरुवार को स्थानीय अनाज मंडी परिसर में आयोजित शिविर में शुरू हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार किया गया। इस अवसर पर आयुष विभाग की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर डॉ. सुनीता मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में डॉ. प्रमोद, पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी सुशील कुमार, आयुष योग सहायक विजेंद्र मोर, राममेहर, संदीप, सपना और सविता सहित अन्य प्रशिक्षक भी शामिल रहे। प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल का महत्व समझाते हुए ताड़ासन, त्रिकोणासन, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम जैसे योगाभ्यास करवाए गए।

योग से जन-जन तक स्वास्थ्य का संदेश ः डॉ. सुनीता ने कहा कि हरियाणा योग आयोग के निरंतर प्रयासों से योग आज जन-जन तक पहुंच चुका है। योग और प्राणायाम न केवल शरीर को स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि मानसिक और सामाजिक रूप से भी व्यक्ति को सशक्त करते हैं।
विज्ञापन


योग दिवस का आयोजन होगा भव्य ः डॉ. शकुंतला दहिया ने बताया कि कलायत में योग दिवस में मुख्य रूप से आयुष, शिक्षा और खेल विभागों की भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर 12 से 14 जून तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से आरोग्य के लक्ष्य को प्राप्त करना है। योग शरीर की दुर्बलता को दूर कर उसे स्वास्थ्य की दिशा में अग्रसर करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें