फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: योग के प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Thu, 30 May 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संदर्भ में जिले के सभी ब्लॉक में पीटीआई एवं डीपीई को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण को लेकर आयुष विभाग की ओर से योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत कर दी गई है। यह शिविर 31 मई तक संचालित किए जाएंगे।

इसी कड़ी में बुधवार से कैथल, कलायत, राजौंद, पूंडरी, सीवन व गुहला ब्लॉक में शिविर की शुरूआत कर दी गई है। कैथल ब्लॉक का योग शिविर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,जाखौली अड्डा के सभागार में किया, जिसमें 72 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कलायत ब्लॉक में राजकीय कन्या विद्यालय में, राजौंद ब्लॉक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में, पूंडरी ब्लॉक में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में, सीवन ब्लॉक में राजकीय उच्च विद्यालय में, गुहला ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया।

आयुष विभाग की जिला अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया ने बताया कि आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ एवं आयुष योग सहायकों की ओर से प्रथम चरण में पीटीआई एवं डीपीई को योग दिवस प्रोटोकॉल के प्रशिक्षण ट्रेनिंग की शुरूआत हो चुकी है। इसके बाद पीटीआई एवं डीपीई के माध्यम से स्कूली छात्र -छात्राओ को योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर कैथल ब्लॉक में संदीप, संजू आर्या, सतीश, कनिका एवं सीमा कुमारी, कलायत ब्लॉक में संदीप, राममेहर और सविता को कार्यभार सौंपा है।

राजौंद ब्लॉक में देवेंद्र,रीना देवी तथा कुलदीप, पूंडरी ब्लॉक में विवेक, करनैल व सर्जन, सीवन ब्लॉक में सतविंद्र, सुनील कुमार एवं सत्यवान और गुहला ब्लॉक में संदीप राजराणा नोच एवं मनजीत देवी ने कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें