डीग में योगाभ्यास करवाते योग प्रशिक्षक।
पूंडरी। आयुष विभाग व हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में डीग स्थित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में योग शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया के निर्देशन में हुआ। शिविर में विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित 46 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
आयुष योग सहायक सर्जन सिंह ने योगासन व प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने प्रतिभागियों को जंक फूड से दूर रहने और संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी। आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट खुशीराम भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।