कैथल। पिलनी गांव में 13 से 27 सितंबर तक चल रहे 15 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को 11वें दिन पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी आचार्य हरिओम और जिला युवा प्रभारी अनिल गुप्ता पहुंचे। आचार्य हरिओम ने साधकों को जलनीति क्रिया का अभ्यास कराया और इसके लाभ बताए। अनिल गुप्ता ने भ्रामरी और उदगीत प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए साधकों को गायत्री मंत्र और शांति पाठ से अवगत कराया। तहसील प्रभारी वीरभान कौशिक, मुख्य योग शिक्षिका कमलेश कौशिक, और अन्य उपस्थित लोगों में देवी रानी, रेखा, सविता, पंचायत मेंबर संतरो, अनिल कुमार, मुकेश, सुंदर लाल, टेकचंद और राधेश्याम शामिल रहे। संवाद