फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अनाज मंडी में मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती

Wed, 24 Sep 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। कलायत अनाज मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि अनिल कंसल मुख्य अतिथि रहे। समारोह में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अनिल कंसल ने महाराजा अग्रसेन के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा महाराजा अग्रसेन सामाजिक मेलजोल, समानता और आर्थिक सहयोग का जो संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम की शुरुआत अनिल कंसल ने मंडी एसोसिएशन के उपप्रधान राकेश कंसल, श्याम लाल गर्ग, अश्वनी मित्तल, प्रमोद कंसल, धर्मवीर गोयल, कृष्ण सिंगला, रामनिवास गर्ग, पवन गर्ग, अशोक बंसल समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ परंपरा अनुसार की। अनिल कंसल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक ईंट और एक रुपया की परंपरा शुरू कर समाज में आपसी सहयोग की मिसाल कायम की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें अग्रसेन जी के सिद्धांतों को अपनाकर समाज में शांति, सद्भाव और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। कार्यक्रम में यह संकल्प लिया गया कि महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें